जन है रोता मन है रोता

रोता वन्देमातरम

नये दौर में बापू

तेरे कातिल पुज रहे

रोता है आजाद वतन

खादी हुआ अंग्रेज़ी से महंगा

अहिंसा ने सफेद कफन है पहना

जन जन पूजे रावण दिल में

करके सीता राम दहन

अंग्रेज गये अंग्रेजी छोड़ी

बेशर्मी की सब हदे हैं तोड़ी

नेतागिरी अब व्यवसाय बन गई

जनसेवा मानो फांसी चढ़ गई

रहीम है रोया राम है रोया

रोये बच्चे तडप तड़प कर

खाली पेट सिसक सिसक कर

अन्नदाता गरीब किसान है रोया

पहन राम का चौला आज

रावण ही भगवान हुआ

तार तार कर सीता का आंचल

गली के हर नूक्कड पर

राम रहीम हुआ कोई दुर्योधन

तो कोई आशाराम हुआ

जन भी रोता मन भी रोता

रोये वन्देमातरम

नये दौर में बापू तेरे कातिल पुज रहे

रोता है आजाद वतन ।

डॉ .विनोद कुमार