कागज़ की कश्ती से शुरु हुआ सफर
काग़ज़ के रिश्तों पे खत्म हो गया है
दिल की मौहब्बत अब खेल पुराना
चापलूसी में रंगा अब सारा जमाना
हनुमान चालीसा से भी ऊपर
चापलूसी चालीसा अब घर घर में
शिक्षा ज्ञान हुए सब बोने
चापलूसी चौधरन अब हर मन में
मेहनत कर पढने लिखने वाला
अब दर दर ठोकर खाता है
चापलूसी चालीसा पढनें वाला
अब ऊंचे पद को पाता है
हर नगर शहर में आजकल
चापलूसी की हवा चली है
पंचायत से लेकर संसद तक
चापलूसों की बारात चढी है
जिसको देखो वही आजकल
केवल तलवें चाट रहा है
मन से गधा चापलूस आज का
मक्खन मलाई चाट रहा है
बडे बडे बुद्धिजीवी अब तो
चापलूसी के गुलाम बने हैं
मर्यादा को राम की कफन उढाकर
तिलक राम का लगाकर घूंम रहे हैं
हनुमान चालीसा से भी ज्यादा
चापलूसी चालीसा अब घर घर में
शिक्षा ज्ञान हुए सब बोने
चापलूसी चौधरन अब हर मन में ।
डाँ.विनोद कुमार
