दूरियां कातिल नहीं

दिल के रिश्तों की

दूरियां कातिल नहीं

दिल के अपनों की

धरती से भला कभी आकाश रुठता है

चंदा से क्या तारो का साथ छूटता है

रुठना मनाना जीवन की एक कला है

दूर होके फिर से मिलने का

कुछ ओर ही मजा है

जो दूरीयों से टूटें

सच्चे नहीं वो रिश्ते

लबो पे आने से कतरायें

झूठे है वो प्यार के किस्से ।

दूरियां ही तो पढाती हैं

इंसान के वजूद को

साथ रहके तो रोज इंसा

मां बाप को भी भूल जाता है

दूर है चांद तो लगता हसीन है

पास जाके तो वो भी

बंजर नजर आता है

दूरियां कातिल नहीं

दिल के रिश्तों की

दूरियां कातिल नहीं

दिल के अपनों की ।

डाँ. कुमार विनोद