दीप जलायें कुछ ऐसे

हर घर में उजाला हो जाये

देख चाँदनी मेरे देश की

जो चाँद दीवाना हो जाये

दूर करें बारूदी धुआं

मतलब दिवाली का साकार करें

हमदर्द बने कुछ टूटती सांसो के

कुछ जीवन में मिलकर रंग भरें

गुलाम बनें ना पडोसी चीन के

मिट्टी के दीयों में आओ तेल भरे

कुम्हार संस्कृति को जिंदा रख

स्वागत राम का दीपो से करें

दिवाली पर्व दीपों की माला का

क्यूं बम बारुद की मुठभेड बनायें

स्वागत करें फूलों से राम का

हर घर को अयोध्या जैसा सजायें

रंगो की रंगोली में

आओ प्यार के रंग भरें

फिर से जोडें टूटे रिश्तों को

अंहम को अपने स्वाह करें

दिवाली लगे अगर दिलवाली

मर्यादा राम की साकार हो

तोड़ ऊंच नीच के बंधन

जींदा इंसानियत और इंसान हो

दीप जलायें कुछ ऐसे

हर घर में उजाला हो जाये

देख चाँदनी मेरे देश की

जो चाँद दीवाना हो जाये ।

डाँ.विनोद कुमार