छोटे छोटे ख़्वाब बुनकर
जीता रहा हूं मैं
अश्कों के जाम भरकर
पीता रहा हूं मैं
कांटों में उलझे अक्सर
देखी है जिंदगी
डोर रिश्तों की वर्षों से
सुलझा रहा हूं मैं
हंसता हूं कभी रोता
रिश्तों को सभी प्यार के
धागे में पिरोता
बन के एक जोकर
हंसता रहा हूं मैं
आंसू हुए हैं भारी
पलको पे झूलकर
दिल को थोडा और अपने
बहला रहा हूँ मैं
लोग कहते हैं मैं हंस रहा
हंसी के पीछे एक दरिया
छुपा रहा हूँ मैं
छोटे छोटे ख़्वाब बुनकर
जीता रहा हूं मैं
अश्कों के जाम भरकर
पीता रहा हूं मैं ।
डॉ .विनोद कुमार
