चर्चे थे बहोत विकास के

मेरे मोहल्ले की गलियों में

चुनावी सरगर्मी थी

हर नेता विकास को

अपना कहके बुला रहा था

हर गली में विकास होगा

विकास हम लायेंगे

ये हमारा संकल्प है

उथल पुथल रही दिल में

विकास के दीदार की

नंन्दू हुआ योगी हुआ

अमित हुआ राहुल हुआ

माया हुई सोनिया हुई

ममता हुई, सीतारमन हुई

और हुई ईरानी

मगर विकास हुआ नहीं

झूठी थी सबकी कहानी

हर गली मौहल्ले नाप दिये

विकास कहीं मिला नहीं

रुख किया जब गाँव का

किसानों को फंदे से लटके पाया

नेताओ ने खाई जिस दलित के घर रोटी

एक वक़्त की रोटी की खातिर

बच्चों को उसके तडपता पाया

हर गली मोहल्ले नाप दिये

विकास कहीं मिला नहीं

रुख किया जो गांव का

शोषित मिला विकास

कुपोषित भारत को पाया ।

डॉ .विनोद कुमार