बांधेंगी आंसू कब तक पलके

दर्द बडे और बाधं है छोटे

महफिल से अब क्या शरमाना

लहरें हैं अश्कों की इनको तो आना

बेसुध हुआ दिन रात ना जानू

तू नहीं मेरा ये कैसे मानू

यादों से तेरी धडकन है चलती

दूर गया तो जान खो गई

जिंदगी जैसे एक सजा हो गई

वफा इधर भी वफा उधर भी बेवफा है

लेकिन वक़्त खो गया

प्यार से महका था जो गुलशन

कांटो से भरे बबूल बो गया

दूरी हुई है लम्बी खाई के जैसी

इंतजार अब वर्षों का

नजरें गडायें देखें रास्ते बांट तेरी

गुजरेगा कभी तो लम्बा पतझड़

आयेगा महीना सावन का

बांधेंगी आंसू कब तक पलके

दर्द बडे और बाधं है छोटे

महफिल से अब क्या शरमाना

लहरें हैं अश्कों की इनको तो आना ।

डाँ.विनोद कुमार