बचपन था तो यारो

में भी राजा था

काग़ज़ के ही सही

पर जहाज में भी चलाता था

वो बर्फ का गोला

दूध की कुल्फी

यार बड़ी मस्त लगती थी

25 पैसे में पार्टीयां

अक्सर अपनी हो जाया करती थी

पसलियां दिखती थी फिर भी

पापा का शेर था

डर लगता था अंधेरे से

फिर भी मैं दिलेर था

काला था मोहल्ले मे में सबसे

बच्चे कल्लू कल्लू कहके चिड़ाते थे

माँ भी क्या खुब थी मेरी

गले से मुझे लगाती थी

चाँद सा सुदंर मेरा बेटा

दिल मेरा बहलाती थी

वो लड़ना वो झगड़ना

वो शरारतें बचपन की

वो फटी पेंट पर थेकली

सर में सरसों का तेल था

हाथ में तख्ती

वो कमर पर बस्ता

चलता था मटक के

अमिताभ बच्चन के जैसे

कितना प्यारा अपना बचपन था

छूट गये पीछे

अब सभी स्टेशन

दौड़ती जिंदगी की ट्रेन संग

लगता है सब जैसे अब

बीता एक सपना हो गया

बचपन मेरा प्यारा बचपन

अब धीरे धीरे बूढ़ा हो गया ।

डॉ .विनोद कुमार