आजकल घर बहुत शांत है एक गहरी उदासी लिए ,वो पांच बजे जो घर में सुबह हो जाया करती थी, लोम विलोम में चलती सांसों की आवाज ,वो कपाल भाती की फूसफूसाहट ,वो लम्बी ऊँ की गूंज, गुसलखाने से सुबह सुबह नहाते नहाते हर हर गंगे ,हर हर गंगे की आवाज ,वो घर के मंदिर में घ॔टी की आवाज ,वो अगरबत्ती की खुशबू ,वो दीये में देसी घी जलने की खूशबू ,आजकल कुछ भी तो नहीं, ऐसा लग रहा है जैसे आजकल सुबह होती ही नहीं,जैसे सूरज लम्बी छुट्टी पर चला गया, हिन्दी का अखबार भी आजकल टेबल पर रखा हवा के झोंको से अकेला टेबल पर पड़ा फड़फड़ता रहता है ,कुर्सी भी आजकल चू चू नहीं कर रही जो अक्सर हिलने पर शोर मचाती थी, टेबल पर रखा चश्मां इंतजार कर रहा है कब उसको हर रोज की तरह उसका मालिक साफ करके आंखो पर लगायेगा , घर के छोटे छोटे बच्चे पूछ रहे हैं दादा जी कब घर आएंगे कितनी चहल पहल थी कितना लगाव था बच्चो को, दादा जी से रोज कहानियाँ सुनते ,रामायण की चौपाई सुनते ,शरारतें तो बाप रे बाप कभी चश्मा लेकर भागना तो कभी छडी उठाकर भागना, कभी कंधे पर चढ जाना कभी हाथ पकड़ कर दादा जी को दौड़ाना, अरे बेटा थम जा ,अरे मका तनक सांस तो ले लेन दे,अरे बेटा दिके सारे दिन कुदान नी मारते कुछ पढ लिख भी लेकरें, अरी बहू ला डोल दे दे पार्क टहलने जा रा हूँ कुछ फल फ्रूट अर दूध भी लेता आऊंगा ,मगर समय की मार देखो कुछ दिन से सूरज जगा ही नहीं ,जैसे दिन निकला ही नहीं, कुछ दिन पहले तक टीवी पर न्यूज देखते खूब बाते होती थी , अक्सर खाना खाते पूरे परिवार को साथ लेकर चलना और काम धाम को कैसे आगे बढ़ाया जाए , पैसे का महत्व , इंसान और इंसानियत का महत्व ,ऐसा लगता था जैसे छोटी सी उमर में बाबू जी ने अपने 80 साल का निचोड़ हमें दे रहे हों, घर की बुनियाद जो सारा भार खुद पर लेती है फिर भी कोई शिकायत नहीं, बाबू जी भी ऐसे ही जीवन भर बच्चो का भविष्य बनाने को संघर्ष करते रहे पर कभी जिंदगी से कोई शिकायत नहीं की,छोटी उम्र में माँ को खो दिया था फिर भी पिताजी ने कभी माँ की कमी महसूस नहीं होने दी ,सुबह उठकर सारा काम ,हमे तैयार करना स्कूल छोड़ना, खुद काम पे जाना फिर स्कूल की छुट्टी होते ही पिताजी को स्कूल के गेट पर साईकिल लेकर इंतजार करते हुए पाना , हम सब भाई बहनों की दूनियाँ थे पिताजी जी , फिर आया कोरोना का काला दौर , एक दिन बाबू जी को गले में हलकी खराश हुई , बहू ने काढ़ा बना के पिलाया , गर्म पानी ,दून में हल्दी जैसा भी व्हाटसअप पर ज्ञान चल रहा था उस हिसाब से सब किया और गले में आराम भी मिल गया मगर अगले दिन बाबू जी को बुखार हो गया , डाक्टर को दिखाया गया , उन्होने कोविड 19 टेस्ट लिख दिया ,लम्बी लाईन में लगकर बड़ी मुश्किल से टेस्ट हो गया , डाक्टर ने अलग कमरे में रखने की हिदायत दी ,सभी को उनसे दूर रहने की , केवल एक इंसान मास्क लगाकर जाए और उनकी जरूरत का सामान उनको दे दे ,खैर सबकुछ वैसे ही किया , पहली बार ऐसा लगा जैसे अपने ही बच्चो ने अपने ही परिवार ने अपने ही घर में जैसे बाबू जी को कितनी बड़ी सजा दे डाली , मगर वक्त का यही तकाजा था, अगले दिन बाबू जी को तेज बुखार हो गया ,चिंता बढ़ने लगी ,आसपास में कोरोना काफी फैला हुआ था थोड़े निश्चित थे की अपने घर से सब घर थोड़े दूर थे ,दो दिन बाद दिन मंगलवार, सरकारी एंबुलेंस घर के दरवाजे पर आकर खड़ी होती है साथ में पुलिस, हैलो ओ पी शर्मा जी को लेने आए हैं उनको कोरोना हुआ है उनकी रिपोर्ट पोजिटिव आई है ,उन्हें कोरेनटाईन सेंटर में रखा जाएगा ,ऐसा लगा मानों पैरो से जमीन खिसक गई, बाबू जी असहाय से होकर हम सब की तरफ देख रहे थे , मेरे आंसू निकल पड़े फूट फूट के रोने लगा , बाबू जी बोले अरे पगले रो क्यूं रा है , ईलाज के लियो ले जा रे हैं कोई जमना जी मैं धक्का देने नई ले जा रे , चल झोले म मेरा तौलिया ,कपड़े अर जरूरत की चीज रख दे , अर रोवे ना अब आया दो चार दिना म ठीक होके,बावले तेरा बाप बहोत मजबूत है , रोज सैर करूं हूँ योगा करूं हूँ कुछ ना होवै मुझे ,म्हारी गैल भगवान है ,सब ठीक होवैगा, मास्क के ऊपर से झांकती बाबू जी की आंखे उनका दर्द साफ साफ बयां कर रही थी कितनी असहाय थी बस मेरा मनोबल बढाने को अपनी आंखो के आंसुओ को जाने कैसे कैद किए हुए थे, ऊपर पहली मंजिल पर दादा जी से लिपटने को ललायीत पोती खुशबू और पोता क्षितिज सबकुछ देखते हुए , दादा जी हम भी साथ चलेंगे ,हम भी साथ चलेंगे की जिद्द करते हुए उनकी मम्मी दोनो को समझाती हुई नहीं बेटा दादा जी ईलाज के लिए जा रहे हैं जल्दी ही वापिस आ जाएंगे।एम्बुलेंस स्टार्ट हो जाती है दादा जी एंम्बुलेंस में बैठ जाते हैं और शीशे से झांकते हुए हाथ हिलाते हैं ,एंम्बूलेंस अचानक चलती चलती रूक जाती है पिताजा हाथ से ईशारा कहके मुझे बुलाते हैं ,सुन बेटा मेरा ए टी एम कार्ड अलमारी में लाल रंग की डायरी में रखा है ,उसका पासवर्ड अच्छे से याद कर ले 1211 कोरोना की वजह से तेरा भी काम धंधा ठप पड़ा है , देख पैसे निकाल लियो इसमें से जब भी जरूरत हो ,3 लाख के आसपास हैं बैंक में , बालकन कू दिक्कत ना होनी चईयै , मै फूट फूट के रो पड़ता हूँ बाबू जी अभी भी अपने बारे में नहीं सोच रहे , परिवार के बारे में सोचकर चिंतित हैं, अपना ख्याल रखना बेटा ,अच्छा चलता हूँ और इस बार एंम्बूलेंस तेजी से निकल जाती है ,बाबू जी लगातार हाथ हिलाते रहते हैं ,हम सबको कोरेंटाईन कर दिया जाता है घर से बाहर जाना बंद ,अचानक सर के ऊपर इतना बड़ा पहाड़ टूट पड़ता है ऐसा लगा जैसे घर की बुनियाद आज घर से चली गई, बाबू जी की आंखो का दर्द वो छुपे हुए आंसू आंखो के सामने घूमते रहते हैं, कितने असहाय थे वो ,चाह रहे थे कोई हाथ पकड़ कर रोक ले मगर चाहकर भी कोई हाथ ना पकड़ पाया , बाबू जी ईलाज के लिए चले गये अगले दिन फोन आया उनको सांस लेने में दिक्कत है , आई सी यू में शिफ्ट कर रहे हैं, बाबू जी की सांस लेने में दिक्कत सुनकर मानों जैसे हमारी ही सांसे रूक गई , आंख से आंसू अपने आप ही निरंतर बहने लगते हैं ,किसी तरह से मैं खुद को सम्भालता हूँ, घर के मंदिर के आगे हाथ जोड़कर बैठा रहता हूँ ,हे भगवान बाबू जी को ठीक कर दो ,अचानक मेरे मोबाईल की घंटी बजती है ,एक पल को मेरी खुशी का ठीकाना ना रहा ,ऐसा लगा की मैने भगवान से जो मांगा वो तुरंत मिल गया ,शायद बाबू जी को आराम मिल गया ,मैं कॉल रिसीव करता हूँ, फोन अस्पताल से आया था ,हैलो आप ओ पी शर्मा जी के घर से बोल रहे हो, हां जी मैं शर्मा जी का बेटा बोल रहा हूँ, कैसे हैं बाबू जी ? हमे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है ओ पी शर्मा जी का कोराना से देहांत हो गया ,उनके शव का नम्बर 152 है ,आपको कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करने होंगे ताकि उनका कोराना प्रोटोकोल के हिसाब से दाह-संस्कार किया जा सके , फोन कट गया ,बाबू जी नहीं रहे ,मैं पूरी तरह बिखर गया ,तीन दिन में क्या से क्या हो गया , मुझे रोता देख घर में सब रोने लगे ,जाने कैसे कैसे आपस में एक दूसरे का होंसला बढ़ाकर आंसुओ का सैलाब थम पाया , मैं अस्पताल पहुंचा और कागजों पर हस्ताक्षर किये ,मुझे एक स्लिप दे दी गई जिसपर बाबू जी के नाम की जगह एक आंकड़ा लिखा था ,शव स॔ख्या 152 , दाहस॔स्कार के लिए शाम 4 बजे निगम बोद्ध घाट बुलाया गया , वहां जाकर पता चला कोविड केस है इलेक्ट्रिक दाह-संस्कार होगा अभी इंतजार करना होगा आपसे पहले 11 शव और हैं आपके शव का 12 वां नम्बर है, एक और आंकड़ा हाथ में थमा दिया ,बाबू जी का नाम और वजूद कोरोना ने जैसे केवल एक आंकड़े में तब्दील कर दिया , आंखो में आंसू और दिमाग में हजारो ख्याल घर की बुनियाद थे बाबू जी क्या पहचान थी कितनी इज्जत थी घर में और घर से बाहर ,कितनों का गरूर थे , कितनों का सम्मान ,कितनों का सहारा और आज इस कोरोना ने महज एक आंकड़ा बना दिया ,एक जगह एकांत बैठे बैठे रोता रहा सोचता रहा ,अचानक अवाज आई शव नम्बर 152 के साथ कौन है चलिए दाह-संस्कार के लिए आपके शव का नम्बर आ गया , मैं भावुक होकर चिल्लाया कोई आंकड़ा नहीं है वो शव ,बाबू जी हैं मेरे बाबू जी , श्री ओ पी शर्मा नाम है उनका , आंकड़ा नहीं हैं वो आंकड़ा नहीं हैं, वहीं खड़े पंडित जी मेरे कंधे पे हाथ रखकर मुझे शांत कराया और 15 से 20 मिनट में मेरे परिवार की बुनियाद मेरा आकाश मुट्ठी भर राख में तब्दील हो जाता है , में आंखों में आंसू लिए घर आ जाता हूँ ,बाबू जी ने भी नहीं सोचा होगा की इस तरह स्वर्ग वास होगा ,इस तरह दाह स॔स्कार होगा की मेरे छोटे बेटे के अलावा दाह संस्कार में लाॅकडाउन के कारण कोई मिट्टी में भी शामिल ना होगा , यह सब विचार मन में आते रहते है मैं घर आ जाता हूँ, घर में सन्नाटा छाया हुआ है बच्चे भागकर आते है , दादा जी क्यूं नहीं आए पापा दादा जी क्यूं नहीं आए , क्या बोलूं बच्चो से , वाईफ रोती रोती कहती है आप नहा धो लो पहले , अगले दिन बाबू जी के कमरे में देखता हूँ आज हिंदी का अखबार टेबल पर शांती से रखा है उसके ऊपर पेपर वेट रखा है मगर फिर भी खिड़की से आती हवा के झोंके से अखबार जैसे फड़फड़ा रहा है की कब पिताजी उसको उठाकर पढ़े , मेरी अखबार की हेडलाइन्स पर नजर जाती है दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा 152 हुआ , मुझे बाबू जी के शव की पर्ची पर लिखा आंकड़ा दिमाग में आता है और में पागलों के जैसे रोते रोते जोर जोर से चिल्लाने लगता हूँ बाबू जी कोई आंकड़ा नहीं हैं, आंकड़ा नहीं हैं बाबू जी ,आंकड़ा नहीं हैं बाबू जी ।

डॉ .विनोद कुमार

दिनांक: 01/07/2020