रोज बातें करता था
लड़ता था कभी हंसता था
फोन नहीं आया कुछ दिन से
हल्की सी कहा सुनी के बाद
अहंम बड़ा था मेरा
वो नहीं किया में क्यूं करुं
ऐसे ही दिन गुजरते रहे
एक दिन खबर मिली
वो तो दूनिया छोड़ गया
दौरा पड़ा दिल का एक दिन अचानक
पल में सबका दिल तोड़ गया
दोनो अहंम में बैठे रहे
बस पहल करने की
और ऐसे ही पहल करने का
वक्त ही खो गया
जिससे बाते होती थी सुख दुःख की
आज वो दुनिया छोड़ गया ।
डॉ .विनोद कुमार
