अच्छा है मैं अभी बड़ा नहीं हुआ
कच्चा हूं बहुत
पक्का हिंदू और मुसलमां नहीं हुआ
बड़ा हुआ तो शायद यारों
मैं भी बंट जाऊंगा
धर्म की तलवार से
में भी कट जाऊंगा
बड़ा होते ही लेबल
मुझपे एक लगाया जायेगा
बनाकर मोहरा जात धर्म का
सत्ता के बाजार में खूब भुनाया जायेगा
अभी बच्चा हूं सबसे मिलता हूँ
प्यार यारों सबसे करता हूँ
सब कहते हैं एक फरिस्ता हूंँ
बड़ा होकर में भी एक दिन
धार्मिक पक्का बन जाऊंगा
हिंदू मुस्लिम का पहन के चौला
इंसानियत को आग लगाऊंगा
अच्छा है मैं अभी बड़ा नहीं हुआ
कच्चा हूं बहुत
हिंदू और मुसलमां नहीं हुआ
बड़ा हुआ तो शायद
मंदिर मस्जिद मे बंट जाऊंगा
धर्म की तलवार से शायद
एक दिन कट जाऊंगा ।
डॉ .विनोद कुमार
