सम्पूर्ण क्रान्ति की आंधी से  

लोकनायक वो हो गया

दिल में देश की आवाम के

बीज समाजवाद का बो गया

आजादी का दीवाना था वो

दिल में जलती ज्वाला रखता था

अंग्रेजी गोरो के साथ साथ देश के

काले गोरो से लड़ता धा

बेड़ियां तोड़नी थी गुलामी की

अंग्रेजो के खिलाफ खड़ा हो गया

भारत छोड़ो भागो अंग्रेजो

ये मेरा भारत है

जन जन की आवाज हूँ मैं

कमजोर नहीं जो झुक जाऊंगा

मुझे क्या मारोगे गोरी चमड़ी वालो

जय प्रकाश हूँ जन जन की आवाज

मैं नया रूप लेकर आऊंगा

भारत छोड़ो भागो अंग्रेजो

ये मेरा भारत है

सुनो मेरे देशवासियो

जात पात छोड़ दो,

तिलक दहेज छोड़ दो

समाज के प्रवाह को नई दिशा में मोड़ दो।

आंखे खोलो ये लोकतंत्र है

वंशवाद का जहरीला सांप

गुलाम तुम्हे बना लेगा

पेट भरेगा केवल अपना

दाने दाने को रूला देगा

आंखे खोलो जागो

कब तक सोना है

अपने हक के खातिर आगे आओ

चमचे बनकर जियोगे कब तक

जयप्रकाश बनकर आवाज उठाओ

जयप्रकाश बनकर आवाज उठाओ ।

डॉ. विनोद कुमार

दिनांक: 11/10/2020