इस दिल के धड़कनों पर हम डाउट कर रहे हैं

देख उनको जिस तरह से ये साउट कर रहे हैं


नाबाद रखना ख़ुद को हुआ बड़ा मुश्किल अब

आंखों से अपनी हमको रन आउट कर रहे हैं


नखड़ा हमें उनका जंचने लगा है अब क्यों

सेल्फी में जिस तरह से वो पाउट कर रहे हैं

~विनीत सिंह