अब होठों पे कोई भी फरियाद नहीं
बात बस इतनी है वो मेरे साथ नहीं
मैं अब तक ना भूला उन आँखों का रंग
उनको मेरा हैप्पी बर्थडे याद नहीं
उनको भूले एक अरसा बीता लेकिन
चैन से सोया ऐसी कोई रात नहीं
बचपन बीता है आधा कहते कहते
इन मसलों में मेरा कोई हाथ नहीं
~ विनीत सिंह

