जमाना चैन की नींद लेकर जब सो रहा होगा

किसी होटल के बाहर कोई भूखा रो रहा होगा


किसी का साथ किसी के इक रात नई होगी

कोई तकिए से लिपटकर बिस्तर धो रहा होगा


वो जो घर से निकले थे अपने घर के वास्ते

किसी को फिक्र है उसकी?भला वो कहाँ होगा


हर रात जिस तरह से मैं उसको याद करता हूँ

हिचकियाँ मार डालेंगी उसे, वो जहां होगा


दुआ कबूल होती जा रही है आज लोगो की

ऊपर जो कोई बैठा है मदारी वो नया होगा


~ विनीत सिंह