हमारे दिल को ना जाने कब आराम आएगा

बेसबब कब तक लब पे तुम्हारा नाम आएगा


कभी आना हुआ तेरा हमारे कब्र के तरफ़

दुपट्टा छोड़ कर जाना हमारे काम आएगा


बड़ी सहमी सी रहती है मेरी आँखें न जाने क्यों

न जाने कौन सा अब सर मेरे इल्ज़ाम आएगा


लिखा है जो भी क़िस्मत में बता दे ऐ मेरे मालिक

रखी उम्मीद है एक दिन कोई पैग़ाम आएगा


ज़माना भर है दीवाना, वो किसके हाथ आई है

वहाँ कोई गया तो सोच लो नाकाम आएगा



~विनीत सिंह


Vinit Singh Shayar


#shayari #Hindishayari