सरेआम हक़ उन पर जताएँ किस तरह
दिल की बात अपनी बताएँ किस तरह
जुल्फें हैं कि उड़ उड़ के आती है आँख पे
पूनम पे छाया बादल हटाएँ किस तरह
पड़ोस में रह कर जो रहें मुझसे बेखबर
वो दे रहें हैं मुझको सदाएँ किस तरह
आँखों के इशारे तो हमने देखे हैं बहोत
हिज़ाब को चेहरे से हटाएँ किस तरह
ख़त वो जो कभी उनको भेजा नहीं मैंने
हम पूछते हैं उनको जलाएँ किस तरह
~विनीत सिंह
Vinit Singh Shayar

