दिल पे क्या क्या गुज़री हम बताएँ क्या

अपनी बातों पर फिर वापस आएँ क्या


फूल, चमन क्या क्या ना पेश किया हमने

अब दिल चीरकर सचमुच में दिखाएँ क्या


वो जिस दिन मौसम बारिश का था जानी

सच बताना हम उस दिन याद आएँ क्या


आँख दिखाकर सवाल पूछती हो हमसे

जवाब दें या तुमसे हम डर जाएँ क्या


तुम तो हँस कर बाय बोलकर चली गई

हम यादों में तेरी अब मार जाएँ क्या


~विनीत सिंह

Vinit Singh Shayar