कोई नहीं है बढ़कर आने वाला यहाँ

अपना जनाज़ा अपने कंधों पर उठाओ

सब बहरे हो चुके हैं कोई सुनने वाला नहीं

कंधे पर ख़ुद के हाथ रख ख़ुदी को ग़म सुनाओ

कहते है कि हम सभी हैं उसी के बंदे

चुप इस तरह से फिर ये भगवान क्यों है

लाश चलकर जा रहे हैं भस्म होने ख़ुद ही

छुपकर बैठा हुआ आख़िर ये इंसान क्यों है

रो रहे हैं हम, भीगा ये आसमान क्यों है

सारा जहान बना हुआ ये श्मशान क्यों है

इंसान का हालात देख इंसान पूछता है

ज़िंदगी पर आख़िर इतना गुमान क्यों है

ज़िंदगी पर आख़िर इतना गुमान क्यों है

~विनीत सिंह



Vinit Singh Shayar