कुछ दूर से सही पर आवाज़ दीजिए
नई दोस्ती का फिर से आग़ाज़ कीजिए
साथ रह के बढ़ गई नज़दीकियाँ बहुत
किसी बहाने उनको नाराज़ कीजिए
वो पूछते नहीं हैं अब ख़ैरियत भी यारों
तबियत हमारा फिर से नासाज़ कीजिए
करने लगे हैं दुनियाँ के जख़्मों पे मरहम
सफ़ में खड़े हैं हम भी इलाज कीजिए
झुकने में आपका ना घट जाए कहीं गौरव
ख़ुद को ना इस तरह से फ़राज़ कीजिए
~विनीत सिंह
Vinit Singh Shayar

