हम दरवाज़े बंद कर लेते हैं
जबकि दरवाज़े खोलने के लिए होते हैं।
हम रास्तों पर रुक जाते हैं
जबकि रास्तें चलने के लिए होते हैं।
हम अनुभवों से धारणा बना लेते हैं
जबकि अनुभव धारणा को तोड़ने के लिए होते हैं।
हम दुखों को पी जाते हैं
जबकि दुख तो बाँटने के लिए होते हैं।
हम ज़िंदगी की जद्दोजहद में खो जाते हैं
जबकि ज़िंदगी के पड़ाव बहुत कुछ पा लेने के लिए होते हैं।
