दिखती है,

एक नवजात बच्चे में,

झलक,

उसके मां बाप की,

क्योंकि,

वो उसके जनक हैं।

ऐसे ही,

मेरी भी सारी प्रेमिकाओं में,

तुम्हारी,

झलक दिखेगी,

क्योंकि जना है,

तुमने भी,

मेरे अंदर प्रेम को।