सुनों, जब तक तुम नहीं आती,

बता दो कोई गुमनाम रास्ता 

जो धीरे से निकाल ले जाये मुझे

तेरे शहर, तेरी यादों से दूर।

जिस रास्ते पर आगे बढ़ते-बढ़ते

तुम्हारी यादें धूमिल हो जाएँ,

मेरी रूह से तुम्हारे निशान मिट जाएँ,

तुम्हें पता तो होगा वो रास्ता,

तुमने भी तो भुलाया था

मुझे ऐसे ही शायद।