एक दिन हम पैदा होते है

और भूगोल पर पैर पसारते है


एक दिन हम चलने लगते है

और फिर नाप देते है अपने हिस्से का सफर


एक दिन हम बड़े हो जाते है

और उठा लेते है सारी जिम्मेवारियां


एक दिन हमारे अंदर का खून खोलता है

और रख देता है आंदोलन और बदलाव की नींव


एक दिन हम सोचने लगते है

और लिखते है किताबे, कहानियां, साहित्य



ये सब भी जरूरी है मगर

मैं एक दिन तुम्हारा हाथ पकड़ कर

समा जाऊंगा सूरज के अन्नत में।