पापा और माँ में दो साल का फर्क था
फर्क थोड़ा सा कम होता प्रतीत हुआ जब दोनों साथ रहने लगे।
लगातर आधुनिक विचार, बढ़ते आंदोलन
इस उम्र के फासले को कम करने का दबाव बना रहे थे।
सच में दोनों का आपस में कोई फ़र्क था भी नहीं
फिर भी आज मेरी माँ की उम्र पापा जितनी हो गयी है
क्योंकि पापा को गए अब दो साल हो गये है।
और माँ प्यार से उनकी तस्वीर को कहती है
"क्यों जी, मैं भी इब 56 की हो गी सु" और रो पड़ती है।
