कमरों से आती हैं आवाजें 
कोई नाम पुकारती है,
तो कभी किसी रिश्ते का संबोधन होता है 

मगर इतनी मजबूती से बोला जाता है 
जिसमें विश्वास भी होता है 
तो कभी किसी आदेश सा
जिसमें कुछ कहा जा रहा होता है,
हमेशा कहा ही जाता है 

और एकदम से सारे काम छोड़ कर 
यहां तक की ख़ुद को भी 
उस आवाज में की गयी गुज़ारिश, फर्माइश 
पूरी करने का प्रयास शुरू हो जाता है
और ऐसे ही एक आम जिंदगी जी लेती हैं, 

जीती आयी हैं मेरे घर की स्त्रियाँ.