आये हैं, इस क़दर, वो जिंदगी में मेरे,
बस गए हैं, वो हर बंदगी में मेरे,
और निहारा है नज़रों ने जब से उन्हें,
बाक़ी कुछ ना रहा देखने को जिंदगी में मेरे।

आये हैं, इस क़दर, वो जिंदगी में मेरे,
बस गए हैं, वो हर बंदगी में मेरे,

जादू आंखों का उनकी बयां क्या करूँ,
मयकशी चेहरे की उनकी ऐसी, बयां क्या करूँ,
है इतनी दिलकश अदाएं उनकी,
भुला दिया मुझको ,मुझसे जिंदगी में मेरे।

आये हैं, इस क़दर, वो जिंदगी में मेरे,
बस गए हैं, वो हर बंदगी में मेरे,

मिलती हैं नज़रें मेरी उनसे जब भी अक्सर,
धड़कने हो जाती बेकरार, तब ही अक्सर,
उनकी झुकती पलकों को मैंने देखा है जब से,
नींद, चैन, सब खोया है , जिंदगी में मेरे।

आये हैं, इस क़दर, वो जिंदगी में मेरे,
बस गए हैं, वो हर बंदगी में मेरे,

उनको यूँ , बातें करते देखकर,
हँसते और मुस्कुराते ,उन्हें देखकर,
बिसरा देता हूँ मैं, उन्हें खुश देखकर
सारे ग़म जो हैं, जिंदगी में मेरे।

आये हैं, इस क़दर, वो जिंदगी में मेरे,
बस गए हैं, वो हर बंदगी में मेरे,