कुछ तो छोड़ आया मैं तेरी दहलीज पर

जिसे पाने के लिए मेरे पावों को

दिल घसीट ले जाता है तेरे यहां

कभी सोचता हूँ कि वो नींद थी

क्योंकि करवटों के साथ सोना अब आदत बन गयी है

लेकिन पहली ही तो मुलाक़ात थी वो

जिसमे बहुत कुछ दिया तुमने

अपनी नजरो से दी दिल को बेचैनी

बातों से मन को सुकून दिया

दी मुस्कान से खुशियाँ पर

ऐसा क्यों लग रहा है कि कुछ छोड़कर ,

तुमने दी तुम्हारे पास आने की वजह

कहीं ऐसा तो नहीं नींद अकारण ही बदनाम हो

जिसे मैं छोड़ आया हूँ कहीं वो तुम ही तो नहीं.....


For more poetries like this must visit and subscribe

www.youtube.com/sundaywalipoem