तुम देखना

कभी वो दिखेगा अकेला भाग रहा

तो कभी गुम है किसी भीड़ में,

कभी बिलकुल शांत

तो कभी

लड़ रहा होगा हर शख्स से

हां,

तुमसे भी,

कभी पाओगे तुम उसे अपने बेहद करीब

तो कभी होगा वो तुमसे काफी दूर,

विचारों में भी,

मगर तुम देखना

तुम्हारे प्रेम में पड़ा इंसान

सबकुछ कर रहा होगा

बस तुम्हारे लिए