मेरे बच्ची

तुझे बड़ी होकर 

बनना है अपने जैसा

अपने जैसा मतलब

जिसमें न हो किसी का कोई

दवाब

जिसमें न हो किसी के

जैसा बनने की सीख

तू सीखना खुद से

और बनना जो तुम चाहो

करना प्रेम अगर तो

स्वीकार करना पूरी हिम्मत से

दिखा देना सबको

उसका हाथ पकड़ के

जो भी बेड़ी तुझे 

रोके आगे बढ़ने से

तोड़ देना उसे

अपने मजबूत इरादों से

मेरी बेटी 

तुझे खुद से करनी होगी

सही और गलत 

की पहचान

तू न उलझना

समाज के बनाये

सही गलत की परिभाषा में

तू चुनना जो भी राह

बढ़ना पूरे आत्मविश्वास

और निडरता से

तू सीखना सच के साथ

खड़े होकर लड़ना