तुम जो मेरे साथ हो
पूरी एक कायनात हो
लहरों के शोर हो
हवाएं चारो ओर हो
रिमझिम फुहार गिर पड़े
तुम जिधर भी हो खड़े
इंद्रधनुष के रंग हों
जीवन में एक तरंग हो
चांद भी शरमा उठे
तेरी झुकी नज़र जब जब उठे
जुल्फ में अंगड़ाई हो
कमर जब लहराई हो
जानता हूँ ख्याल है
पर जो भी है बेमिसाल है


