मन में बसी मूरत की सूरत हो तुम।
पूजता हूं तुम्हे मेरी जरूरत हो तुम।
मैं टूट कर यूं बिखरना नही चाहता।
मैं तेरी तस्वीर बदलना नही चाहता।
न सोचा था तेरा दीदार हो जायेगा।
टूटता मन फिर बीमार हो जायेगा।
शीशे सा मन यूं टूटना नही चाहता।
मैं तेरी तस्वीर बदलना नही चाहता।
असर है इन दुवाओं की पाया तुम्हे।
बेखबर हर हवाओं से बचाया तुम्हे।
राख बन अब सुलगना नही चाहता।
मैं तेरी तस्वीर बदलना नही चाहता।
है भरोसा अजय तू ही विश्वाश है।
होकर तेरा मन फिर क्यों उदास है।
रूठकर फिर से लूटना नही चाहता।
मैं तेरी तस्वीर बदलना नही चाहता।
गीतकार विनय कुमार पाण्डेय "अजय"
