मयकदे की तुलना महल से न कर।
तेरा महल टूटकर, इक दिन ढह जायेगा। ---२। ***********************************।
जख्म मिलते बहुत हैं महलों में।
दर्द छुपते बहुत हैं , महलों में।
मयखाने में सब दर्द की है दवा।
प्रेम का घर है जिसमे बहती वफा।
आदाओं की तुलना रंगो से न कर।
तेरा रंग भी इक दिन खुद बह जाएगा -------२। **************"*************************।
हवाओं का झरोखा न सह पाएगा।
आंधियों में महल तेरा उड़ जायेगा।
तूफानों ने पाला है मयखाने को।
जाम ने संवारा है मयखाने को।
अधरों की तुलना मेघों से न कर।
बनके बादल ये पल में मचल जायेगा।
मयकदे की तुलना महल से -------२। ************"*******************
कवि विनय कुमार पाण्डेय "अजय"
