मुझे आवाज मत देना
सदियां गुजरी,ये रातें गुजरी।
यादों वाली ये बरसाते गुजरी।
अंखियां तरसी तेरे इंतजार में।
बसंती बयारों में सांसे गुजरी।
सूखे मन को एहसास मत देना।
मुझे आवाज मत देना ---- २।
ए बारिश तू मुझे भूल जाना यहीं।
भूल कर भूल से याद आना नही।
उड़ती आहें मेरी इन हवाओं में है।
सो गया हूं मुझे अब जगाना नही।
बूंदों संग फिर कोई याद मत देना।
मुझे आवाज मत देना ---- २।
कवि विनय कुमार पाण्डेय अजय
