फूल, मैं और उसके साथ मेरा एहसास
फूल, मैं और उसके साथ ना कोई संवाद
फूल, मैं और उसका मुझपे विश्वास
फूल, मैं और खामोशी की बात
फूल, मैं और हमारी नई दिशा की आस 
फूल, मैं और वो प्यारा वार्तालाप
फूल, मैं और वो मेरे पास
फूल, मैं और छवि तुम्हारी ख़ास
फूल, मैं और ना जाने कितने वादे
जब तुम दौड़कर आओगे मेरे पास
ना होगा कोई वाद, न संवाद, न वार्तालाप न ही कोई बात
बस एक चुप जिद्द समाँ जाने कि मुझमें तुम्हारे साथ !
                                                                        Ⓒअविनाश