उन गहरी आँखों में,
कुछ भी खोज नहीं पाता हूँ मैं,
क्या सोचते रहते पापा..??
अब भी जान नहीं पाता हूँ मैं!
जिन कंधों पर बैठ सवारी बचपन बीता ,
जिन हाथों के बाहुबल ने मेरा यौवन सींचा!
उत्तरार्ध उनके जीवन का..
पुरुषार्थ मेरे यौवन का...
क्या कुछ अर्पित कर पाऊंगा उनको..??
सोच यही अब भी घबराता हूँ मैं..!
क्या सोचते रहते पापा..?
अब भी जान नहीं पाता हूँ मैं!!