कुछ किस्से दौर-ए-मोहब्बत के याद आते बहुत हैं।

गीत-ग़ज़लों से हम तुम्हें आवाज़ें लगाते बहुत हैं।


हम वहीं ठहर गएं हैं जहाँ तुमने अलविदा कहा था,

अब तनहा ही मगर हम तेरी गलियों में आते-जाते बहुत हैं।


एक रोज़ इस क़दर खाक में मिल गए हम,

लोग देख-देख हमें मज़े उठाते बहुत हैं।


किसी ने बताया है कि वो भी बेहिसाब रोते हो अब,

मुझे तो झूठ लगता है, वो तो हंसते, मुस्कुराते बहुत हैं।


यूंँ तो इस कारवां में लोग मिलते भी है बिछड़ते भी है,

मगर जो दिल को पसंद आए वो रुलाते बहुत हैं।


खुले आसमां में यूं उड़ते पंछियों को देखकर,

कफ़स में पड़े हम आंसू बहाते बहुत हैं।


हम फ़रेबी शख़्स पर यकीं करे तो करे कैसे?

जो बात-बात पर मेरे सिर की कसमें खाते बहुत हैं।


इज़ाजत हो 'विक्रम' तो उदयपुर बस जाऊं मैं,

लोग मेरे शहर के मुझे सताते बहुत हैं।