तेरी फ़िक्र करना फ़िज़ूल है,
तेरे साथ चलना फ़िज़ूल है।
जब तुमको दूर जाना है,
मुझको सिर्फ़ सताना है,
फ़िर ख़ामखां तेरी ख़ातिर,
हर रोज़ मरना फ़िज़ूल है।
तेरी फ़िक्र करना फ़िज़ूल है,
तुम दुख में साथ देते नहीं,
अपना भी मुझे कहते नहीं,
फ़िर जबरदस्ती का ही ये,
रिश्ता रखना फ़िज़ूल है।
तेरी फ़िक्र करना फ़िज़ूल है,
