कहानी लिखी जा रही है,
इंसाफ सबके साथ होगा।
हर एक सीने में धड़कता है दिल,
जरा देख तेरे लिए भी एकाध धड़क रहा होगा,
भरा पड़ा है दोस्तों से शहर मगर,
नजर उठाकर देख एकाध दुश्मन भी पनप रहा होगा।
सिलसिला है शुरु किया जिसने,
शायद उसी ने खत्म किया होगा,
मरहम मिला जिसके हाथों,
शायद उसी ने जख्म दिया होगा।
किरदार है अतरंगी सारे,
देख तेरा भी कुछ रंग होगा,
ताली बजती नही एक हाथ से विक्रम,
जरूर तेरा भी कुछ संग होगा।
यू कोरे कागज पे ना ध्यान दे तू,
जो सच्चा,वो ही असरदार होगा,
ईमान रख साथ मे तू चल,
अब चुप्पी से ललकार तू होगा।
कहानी लिखी जा रही है,इंसाफ सबके साथ होगा,
इंसाफ सबके साथ होगा।


