यूँ तो थे तुम
दो जिस्म एक जान
पर गलती तुम्हारी थी
कि तुमने बेइंतहां प्यार किया
और करते रहे , करते ही रहे।
क्या सोचकर किया था
इकरार अपनी मुहब्बत का
क्या सोचकर खरीदे थे
पायल के जोड़े
और क्या सोचकर रख लिया था
उनमे से एक
क्या सोचकर ले ली थी
जान तुमने तबरेज़ की
और क्या सोचकर सह
लिया था, ज़माने के चोटों को।
क्या ज़रूरत थी
बहश करने की जवांबख़्त से
क्या ज़रूरत थी
उसके हाथों मौत को गले लगाने की।
कर लेते निकाह किसी
रुखसार, तबस्सुम या
किसी साहीन से
ज़िंदा तो रहते।
तुम्हारी सबसे बड़ी गलती
तुम्हारी मुहब्बत ही थी।
तुम गलत थे।