हेलो मैं स्वयं बोल रहा हूँ मैं स्वयं से बोल रहा हूँ सुन रहे हो ना ? वो ठीक ही कहती है मैं बदल रहा हूँ मैं अब आधी रात तक उससे बात नही करता हालांकि मैं सारी रात जगा ही रहता हूं मेरे आंखों के नींचे काले स्याह निशान दिखने लगे है मैंने बाल बढ़ाने का सोचा है, जैसे किसी भकुआये हुए लेखक के बाल हो या फ़िर किसी प्रसिद्ध चित्र को प्रसिद्धि योग्य बनाने वाले अज्ञात चित्रकार के बाल मैन राजनैतिक मुद्दों पर अपने दोस्तों से लड़ना छोड़ दिया है हालांकि अब मै खुद राजनैतिक हो चला हूँ मैं गड्ढो में सड़के ढूंढ रहा हूँ मैं धर्मो में इंसान ढूंढ रहा हूँ मैं न्यूज़ चैनलों में आने वाले धारावाहिकों में खबरें ढूंढ रहा हूँ मैंने चेतन भगत , रविन्द्र सिंह और दुर्जोय दत्ता को पढ़ना छोड़ दिया है मैं पढ़ रहा मंटो को पढ़ रहा हूँ पाश को पढ़ रहा हूँ मैं मुक्तिबोध के पास हूँ मैं लेनिन और मार्क्स में खुदको ढूंढ रहा हूँ फ़राज़ , ज़ौक़ , दिनकर , दुष्यंत में खुदको ढूंढ रहा हूँ मैं प्रेमचन्द के बैलो को ढूंढ रहा हूँ किंग हैमलेट को ढूंढ रहा हूँ। हाँ ये सच है मैंने व्हाट्सअप मैसेजेस पर यकीन करना छोड़ दिया है हालांकि मेरे कई दोस्तो ने व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी में टॉप किया है रात भर मेरे कमरे की बत्तियां जली और मेरे बिस्तर के सामने रखे मेज पर एक किताब खुली ही रहती है मेंरे तकिये के नीचे रखा फ़ोन अब अक्सर साइलेंट मोड पर ही रहता है मैंने दोस्त बनाना बन्द कर दिया है अब मैंने अपने छोटे से फोन के बड़े से व्हाट्सएप ग्रुप में आने वाले बड़े लोगो के मेसेजेस को नज़रअंदाज़ करना शुरू कर दिया है हाँ वो ठीक ही कहती है मैं बदल रहा हूँ अब मैंने रंगबिरंगे कपड़े पहनना कम कर दिया है हैलो तुम सुन रहे हो ना ? मैं स्वयं बोल रहा हूँ मैं स्वयं से बोल रहा हूँ में बदल रहा हूँ