अगर जी सको तो जियो,
गमों की धूप भारी होगी,
परेशानी भी खूब सारी होगी,
हर सूरत बड़ी अजीब होगी,
जिन्दगी तेरी बदनसीब होगी,
अगर जी सको तो जियो,
किस्मत तेरी गरीब होगी,
हर कोशिश तकरीब होगी,
मेहनत ही तेरा नसीब होगी,
परछाई ही बस करीब होगी,
अगर जी सको तो जियो।
दाँतों के बीच जीभ होगी,
हर मोड़ पर जिंदगी अजीब होगी,
रोने की वजह खूब होगी,
मुफलिसी तेरी महबूब होगी,
अगर जी सको तो जियो।
अपनेपन की कमी खूब होगी,
असफलता भी नसीब होगी,
अकेलेपन से दिल्लगी होगी,
मरना तेरी बुजदिली होगी,
अगर जी सको तो जियो।
हर दफ़ा खाली जेब होगी,
इमोशन्स से फरेब होगी,
अनुभवों की लंबी खेप होगी,
सफलता को तुझसे झेंप होगी,
अगर जी सको तो जियो।
मेहनत और खुद पे भरोसा रख,
हिम्मत टूटे फिर भी आशा रख।
सफलता आज नहीं तो कल मिलेगी,
किस्मत की कली गमों की धूप के बाद ही खिलेगी।

