चल कुछ सुनहरी यादों के सफर पर चलते हैं,
इस मद्धम रात से चमकती सुबह की ओर निकलते हैं।
तू गंगा की तरह आई, और मुझे जल कर दिया,
अपनी सादगी से तूने मुझे शीतल कर दिया।
देखते ही देखते तेरी मुस्कान ने मुझे अपना बना दिया,
अनजाने मे ही सही, तूने प्यार का मतलब सीखा दिया। ।