तू है नहीं तो ना सही,
एक ख़्वाब ही सही।

दिल की बेचैनियाँ बढ़ीं,
अब जैसे साँस भी है ये रुकी...
हर लम्हा... घड़ी थमी,
तू ही तू... तू ही रही।

कभी हँसा, कभी रुला,
किस्मतों पर जा रुका।
तू घाव-सा ही बन गया,
दर्द ऐसा तन गया।

है दिल की बेचैनी मेरी,
तू शांत हो...या शांत कर।

ना तेरे जाने का है ग़म,
ना कोई बाक़ी है... भरम।

भागा-भागा मैं फिरूँ,
या सपनों में ही मैं गिरूँ।
अब आँख लहू-सी लग रही,
है आग ऐसी जल रही--


ना सूर्य की है ये किरण।

अब वृक्ष की इस छाँव में,
या चंद्रमा की बाँहों में...
अब पानी-सा ही मैं बहूँ,
या दीप-सा ही मैं जलूँ।

तू साथ है तो आस है,
हर मंज़िल भी अब पास है।

तू साथ नहीं तो कुछ नहीं,
रास्तों में दम नहीं।

तू ज़िंदगी का मोड़ है,
हर ज़ख्म का तू जोड़ है।
मैं ख़ुद में बेवजह हँसूँ,
पागलों-सा मैं बनूँ।

ज़िंदगी एक गीत है,
गीत ही संगीत है।
हार भी है और जीत है,
प्रीत संग ही मीत है।

तू जी है और जान भी,
मेरे मन का आसमान भी...

अब तू नहीं तो ना सही,
एक ख़्वाब ही सही।