तेरे रंग मे रंग जाऊँ, पिया...मैं तेरा होकर ही रह जाऊँ। ।
तेरे साथ मंजिल से ज्यादा सफर सुहाना लगता हैं।
ना जाने क्यूँ, तुझसे मिलने का हर सबब बहाना लगता हैं। ।
तेरे रंग मे रंग जाऊँ, पिया...मैं तेरा होकर ही रह जाऊँ। ।
तुझ संग प्रीत कुछ ऐसी लगाई, कि अब जिया न लगे कहीं भी।
कहीं भी न तुझसा दीदार हुआ, तू पास है तो कुबूल हुई हर दुआ। ।
तेरे रंग मे रंग जाऊँ, पिया...मैं तेरा होकर ही रह जाऊँ। ।
मुझे ले चल अपने साथ, जिंदगी के सफ़र पे हो हाथों में हाथ। ।
जहाँ भी तू जाए तेरे संग मैं खुद को पाऊँ।
पिया मैं तो तेरे रंग में रंग जाऊँ। ।
चलते-चलते रास्तें हसीन हो जाएंगे, रातों में मन के तार टिम टिमाएंगे ।
थकने लगेंगे जब पांव, काली चादर ओढ़े आसमा को निहारकर सो जाएंगे।
मेरा मन कहता है कि,
तेरे रंग मे रंग जाऊँ, पिया...मैं तेरा होकर ही रह जाऊँ। ।