फिर से वो दौर आया है।
अपने साथ निराशा, और लाया है। ।
सपनों का वो कातिल बन रहा है।
फिर से कोई खुद से लड़ रहा है। ।
फिर से मुझको लडना होगा।
मरकर भी अब भिड़ना होगा। ।
फिर से शस्त्र उठाना होगा।
इसको मार भगाना होगा। ।
पानी में आग लगाना होगा।
खुद जलकर दिखलाना होगा।।
समय का मान बढ़ाना होगा।
व्यर्थ होने से बचाना होगा। ।
फिर से ये दौर भगाना होगा।
खुशियो का दौर लाना होगा ।।
मायूस होने का वक्त नहीं है।
मुझसे कोई सख्त नहीं है। ।
आँसू हैं, ये रक्त नहीं हैं।
हिम्मत हुई लुप्त नहीं है।
अब ये लड़ाई आर पार की है।
दृढ़ संकल्प, विश्वास की है। ।
इस बार नहीं रुकने दूंगा।
खुद को नहीं झुकने दूंगा। ।
अब दौर नया मैं लाऊंगा।
अब तो करके दिखलाऊंगा।।