कैसा है ये खेल निराला।
एक तरफ तेरे होंठो ने सुकून का किया वादा,
वहीं तेरे माथे की बिन्दिया ने सुकून ही उड़ा डाला।।
लगता है रब ने खेला है कोई खेल निराला,
जैसे वो चाहता हो बिखरे हुए मोती को,
मिल जाए सोने की माला।।
कुछ अच्छे ही कर्म रहे होंगे मेरे,
जो उसने बक्शी है मुझे अनमोल रत्न,
जल सा साफ और तितलियों जैसा चंचल है जिसका मन।।
तेरी मुस्कुराहट मुस्कान ला देती है,
जब लगने लगता हूँ मुर्दे जैसा,
तो मुर्दे मे भी जान ला देती है।।
पता नही क्यूँ ये अहसास होता है,
तू बहुत दूर है फिर भी मेरे पास होता है।।
सहम जाता हूं जब तेरे दूर जाने की दस्तक,
मेरे कानो मे खनक्ती है,
गले से मत लगाना मेरी शरार्तो को,
ये जिन्दगी यूँ ही बन्ती और बिगड़ती है।।