इश्क़ किया, कोई एहसान थोड़ी है,
हर चाहत मोहब्बत का नाम थोड़ी है।
छू लिया, पा लिया, फिर बाँधने लगे,
प्रेम में किसी पर अधिकार थोड़ी है।
इस जहाँ में बहुत किस्से हैं प्रेम के,
राधा-मोहन सी दूसरी मिसाल थोड़ी है।
इश्क़ कोई कर्ज़ नहीं, जो तन से चुकाया जाए,
जिस्म, इश्क़ का इनाम थोड़ी है।