जबसे भरा पिया मांग तूने, सपने सुहाने हमने देखा | चुटकी भर सिंदूर से देखो, बदल गयी मेरी भाग्य की रेखा | खिलता यौवन, यौवन का उपवन | झूम-झूम गाए मेरा मन, आने वाले हैं देखो सखियाँ, मोरे सुंदर मन-भावन साजन | साजन तेरे चेहरे में हर-पल, संसार का हर रूप देखा | चुटकी भर सिंदूर से देखो… मेरा सजना-सवरना, सब है तेरे नाम पिया | है मैंने जो भी पाया, सब कुछ तेरे नाम किया | तेरी ही बातों की सागर में, मैंने हर शृंगार है देखा, चुटकी भर सिंदूर से देखो…