इस दिन को देश भक्ति के नाम लिख दूँ ,

नवभारत-आधुनिक भारत के लिए नए ख्वाब लिख दूँ ,

विरोधियों के कर्मों का अंजाम लिख दूँ ,

मेरा सब तुझे सौंपकर मां तुझे एक सलाम लिख दूँ ,

आज राष्ट्र की संविदा का नया सम्मान लिख दूँ ,

शहीद वीरों के प्रति मेरे श्रद्धासुमित भाव लिख दूँ ,

हर टुटी कड़ी को जोड़कर फिर से नया हिंदुस्तान लिख दूँ,

मेरा सब तुझे सौंपकर मां तुझे एक सलाम लिख दूँ ,

मां तुझे एक सलाम लिख दूँ ,


-विकास बिश्नोई

@ImVikashbishnoi